हनुमान जी की प्रिय राशियां कौन सी हैं?


By Amrendra Kumar Yadav07, Jul 2024 09:40 PMnaidunia.com

हनुमान जी की कृपा से मिलती है सफलता

श्री राम भक्त हनुमान जी की कृपा जिस पर भी होती है, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

हनुमान जी की प्रिय राशियां

ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर हनुमान जी की विशेष रूप से कृपा बरसती है। ऐसी राशियों के बारे में बात करेंगे।

मेष राशि पर मेहरबान रहते हैं हनुमान जी

इस राशि के लोगों पर संकटमोचक हनुमान जी की विशेष रूप से कृपा प्राप्त होती है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल ग्रह के आराध्य हनुमान जी हैं।

जीवन में अर्जित करते हैं सफलता

इस राशि के लोग हनुमान जी की कृपा से सभी क्षेत्रों में सफलता अर्जित करते हैं। वहीं, आर्थिक समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।

सिंह राशि पर बरसती है कृपा

इस राशि पर सूर्य देव का शासन माना जाता है और सूर्य देव हनुमान जी के गुरु हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की कृपा बरसती है।

बजरंग बाण का करें पाठ

इस राशि के जातकों को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। यह पाठ रोजाना करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लोग

इस राशि के लोगों पर भी हनुमान जी की विशेष रूप से कृपा प्राप्त होती है। इस राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का शासन होता है। इस राशि के लोगों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव होते हैं। इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष रूप से कृपा बरसती है और उनकी कृपा से करियर में खूब तरक्की हासिल करते हैं।

इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

एकादशी के दिन इन 7 चीजों का दान करने से दरिद्रता होगी दूर