आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की शिकायत काफी ज्यादा होती है। इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं।
नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जब भी बढ़ता है तो उससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है और यह दिल तक खून को सही से नहीं जाने देता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या हो सकती है।
यदि आप भी इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो उसके लिए हेल्दी डाइट को अपने खाने में शामिल कर लें। यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
करी पत्ता को एक आयुर्वेदिक औषधि का नाम दिया गया है। इस पत्ते को चबाने से भी आपका बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से कम हो सकता है।
करी पत्ता चबाने से आपके शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से कम हो सकता है और आपके बॉडी को हेल्दी भी रख सकता है।
करी पत्ता में कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको सुबह खाली पेट में 7 से 8 पत्तियों को चबाना चाहिए। पत्ते चबाने के बाद एक गिलास पानी पी सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।