आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मॉर्कल ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2008 के पहले ही सीजन में 124 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया था।
प्रवीण कुमार का नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने 2011 आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 124 मीटर का छक्का मारा था।
एडम गिलक्रिस्ट ने भी आईपीएल में लंबे समय तक खेला है। कंगारू बल्लेबाज ने साल 2011 में सबसे किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 122 मीटर का छक्का मारा था।
रॉबिन उथप्पा ने कई टीमों के लिए आईपीएल में बल्ले से धमाल मचाया है। रॉबिन ने साल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 120 मीटर लंबा छक्का मारा था।
क्रिस गेल की ताकत पर किसी को शक नहीं होता, लेकिन वो इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। गेल ने 2013 में आरसीबी के लिए 119 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से लोग जानते हैं। युवी ने साल 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 119 मीटर का छक्का जड़ा था।
रॉस टेलर न्यूजीलैंड के एक दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं। टेलर ने साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 119 मीटर का छक्का जड़ा था।