आजकल के गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। यह एक गंभीर समस्या है।
डायबिटीज मरीजों में लगातार वृद्धि के चलते लोग इसे कम करने के लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं। लेकिन इसे सही डाइट की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कच्ची सब्जियां ही नहीं बल्कि उबली हुई सब्जियां भी काफी ज्यादा असरदार हो सकता है।
आइए आज हम आपको उन सब्जियों के बारे में विस्तार से बताते हैं जिनका सेवन आप उबालकर भी कर सकते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है।
हाई ब्लड शुगर को कम करने के लिए कद्दू का सेवन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। कद्दू को उबालकर खाने से काफी फायदे मिल सकते हैं।
करेला कच्ची नहीं बल्कि उबालकर खाई जाने वाली सब्जी है और इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फूलगोभी भी काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इसका ग्लाइमेक्स इंडेक्स कम होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।