गुरुवार को भगवान विष्णु को कौन सा चंदन अर्पित करें?


By Ram Janam Chauhan16, Jan 2025 10:00 AMnaidunia.com

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विष्णु देव की पूजा करने से आपके जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि विष्णु देव को किस रंग का चंदन अर्पित करना शुभ होता है।

कौन सा चंदन अर्पित करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का चंदन अर्पित करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह चंदन भगवान विष्णु को प्रिय है।

पीला चंदन अर्पित करने से क्या होता है?

भगवान विष्णु को पूजा के दौरान पीला चंदन अर्पित करने से आपके परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

विष्णु देव की पूजा कैसे करें?

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी स्नान कर, साफ वस्त्र धारण करें, विष्णु देव की मूर्ति की पूजा करें और पीला चंदन अर्पित करें।

भगवान विष्णु के लिए मंत्र

भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कर सकते हैं।

भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीले फूल जैसे गेंदा, केले, पीली मिठाई या हल्दी का भोग लगाना शुभ होता है।

मनोकामनाएं होती हैं पूरी

माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करने से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही, जीवन में सफलता मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

इस दिन नमक खरीदने से बरसती है लक्ष्मी मां की कृपा