मन्नत होगी पूरी, चढ़ाएं ऐसे नारियल


By Ayushi Singh15, Aug 2024 01:04 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नारियल का बहुत महत्व है। किसी भी शुभ कार्य में नारियल का प्रयोग किया जाता है, इसके बिना पूजा-पाठ और शुभ कार्य अधूरे माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि  मन्नत मांगने के लिए कौन सा नारियल चढ़ाएं-

साबुत नारियल

विवाह के उपलक्ष में भगवान को चढ़ाए जाने वाले नारियल को भूल से भी फोड़ना नहीं चाहिए। यह बहुत अशुभ माना जाता है। बल्कि साबुत नारियल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए।

एकाक्षी नारियल

शास्त्रों में एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिन घरों में एकाक्षी नारियल रखा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा होता है वहां पर देवी लक्ष्मी का वास होता है।

पानीदार नारियल

एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी देवस्थान की आग में डाल दें। इससे जीवन के सारे संकट दूर हो सकते हैं।

नारियल को बहाएं

अगर आप नारियल जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से सात बार अपनी कामना जरूर कहें। इससे आपकी मन्नत जल्दी पूरी हो सकती है।

लाल रंग के कपड़े में रखें नारियल

लाल रंग के कपड़े में नारियल में बांधकर भगवान के सामने अर्पित करने से नौकरी में जो भी समस्या आ रही है, वह दूर हो सकती है।  

पीले रंग के कपड़े में रखें नारियल

अगर आपकी या आपके परिवार में किसी की शादी में बाधा आ रही है या शादी में समय लग रहा है, तो पीले रंग के कपड़े में नारियल को बांधकर रखने से यह परेशानी दूर हो सकती है।

इन नारियल को  मन्नत मांगने के लिए चढ़ा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पीपल की जड़ में किस दिन जल चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती हैं?