नवरात्र में तीसरे दिन कौन-से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए?


By Ayushi Singh31, Mar 2025 06:17 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है और इन दिनों अलग-अलग कपड़ों को पहनने का अलग महत्व है। आइए जानते हैं कि नवरात्र में तीसरे दिन कौन-से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए-

नवरात्र का तीसरा दिन किस देवी को समर्पित है?

नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का होता है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

लाल रंग का कपड़ा पहने

नवरात्र के तीसरे दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए, क्योंकि माता को लाल रंग बेहद प्रिय होता है।

लाल रंग प्रेम और ऊर्जा

लाल रंग प्रेम और ऊर्जा को दर्शाता है और नवरात्र के तीसरे दिन लाल रंग का वस्त्र पहन सकते हैं। साथ ही इससे माता की कृपा बनी रहती है।

बनी रहती है खुशहाली

कहा जाता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और सुख-शांति का वास होता है।

भोग अर्पित करें

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को खीर का भोग अर्पित करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह भोग उन्हें बेहद प्रिय होता है।

किस रंग के फूल अर्पित करें

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लाल या पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से वह अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती है।

नवरात्र में तीसरे दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

करोड़पति बनने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए?