वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पेड़-पौधे को लगाना शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि करोड़पति बनने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए-
वास्तु के अनुसार, घर में नारियल का पौधा लगाना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति जीवन में बहुत तरक्की करता है।
वास्तु के अनुसार, घर में लाजवंती पौधा बहुत शुभ माना जाता है और इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में राहु ग्रह मजबूत होता है।
घर में लक्ष्मण का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इस पौधे का संबंध माता लक्ष्मी से हैं। इसे घर में लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए घर में अरबी का पौधा लगाया जा सकता है। इस पौधे में रोजाना जल अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है।
वास्तु के अनुसार, घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और इस पौधे को स्टडी रूम में रखने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही, इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और इससे धन से संबंधित लाभ भी होते हैं।
करोड़पति बनने के लिए ये पौधे लगाने चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM