चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दर्गा के नौ अवतारों की पूजा की जाती है। इस समय कई लोग व्रत और मां दुर्गा की मूर्ति भी स्थापित करते हैं। ऐसे में इन नौ दिन में किस रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। आइए जानते हैं-
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ऐसे में इन दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ हो सकता है।
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इसलिए, अगर आप इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सफेद रंग का वस्त्र पहन सकते हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन अगर आप लाल वस्त्र धारण करते हैं, तो मांं चंद्रघंटा प्रसन्न हो सकती हैं।
यह दिन मां कूष्मांडा के समर्पित है। ऐसे में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए इस दिन गहरे नीला या बैंगनी रंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं।
मां स्कंदमाता की पूजा करने के लिए इस दिन सफेद रंग के वस्त्र को धारण करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पीले वस्त्र भी पहन सकते हैं।
यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन अगर कुंवारी लड़कियां गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करती हैं, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है।
चैत्र नवरात्रि के सांतवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। ऐसे में इन्हें प्रसन्न करने के लिए स्लेटी रंग के वस्त्र पहने सकते हैं।
इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को प्रेम और करुणा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इनकी पूजा के लिए सफेद रंग धारण कर सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि के नवां दिन देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण कर पूजा करना शुभ फल दे सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com