वास्तु के अनुसार छत पर पत्थर बनवाते समय या लगवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर की छत पर किस रंग का पत्थर लगवाना चाहिए-
ऐसे में घर की छत पर सफेद रंग का पत्थर लगवाना चाहिए, क्योंकि सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग उन्नति को भी दर्शाता है।
ऐसा माना जाता है कि सफेद रंग का पत्थर लगवाने से पारिवारिक शांति मिलती है और इससे सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर की छत का रंग नीला चुन सकते हैं। इससे घर के लोगों को जीवन में सफलता मिलती है और बाधाएं भी दूर होती है।
यह रंग सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है और इस रंग को छत रग लगवाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
अगर घर की छत पर टाइल लगवाने की सोच रहे हैं, तो रंग यही चुनें। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।
अगर घर की छत सीमेंट से रेती हुई है तो छत के लिए आसान उपाय करें और रोजाना शाम के समय में कपूर जलाएं।
घर की छत पर इस रंग का पत्थर लगवाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM