गर्मियों के मौसम में लीची को लोग बहुत चाव से खाते हैं, यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अन्य कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकती है।
लीची गर्मियों में मिलने वाला रसीला और स्वादिष्ट फल है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे गर्मियों में खाने से शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
विश्व में पहली बार लीची चीन के दक्षिणी क्षेत्रों में हुई थी। इसके बाद विश्व के अन्य देशों में धीरे-धीरे फैलने लगी।
लीची को भारत के त्रिपुरा में उगाया गया था। इसके बाद यह बिहार के मुजफ्फरपुर में लोकप्रिय हुई और अब मुजफ्फरपुर को लीची का शहर भी कहा जाता है।
लीची में विटामिन सी, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होता है, जो इसे सेहत के लिए हेल्दी विकल्प बनाता है।
लीची सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसे खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा ना करने से सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
अगर आपको लीची से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com