सफेद रंग का कपड़ा किस दिन पहनना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan15, Jan 2025 04:45 PMnaidunia.com

मान्यताओं के अनुसार, सफेद रंग को शांति, शुभ और पवित्रता का प्रतीक मानते हैं। आइए जानते हैं, किस दिन सफेद रंग के कपड़े को धारण करना शुभ होता है ।

शुक्रवार की सफेद कपड़े पहनें

अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े को धारण करना शुभ होता है।

सोमवार के दिन सफेद कपड़े पहनें

माना जाता है, कि सोमवार के दिन सफेद कपड़े को धारण करना शुभ होता है, क्योंकि यह चंद्रमा ग्रह से जुड़ा हुआ रंग माना जाता है।

सफेद कपड़ा तनाव कम करें

माना जाता है, कि सफेद कपड़े को धारण करने से मानसिक तनाव कम हो सकता है। इसलिए, इसे ध्यान और योग के दौरान धारण किया जाता है।

किन अवसरों पर पहनें सफेद कपड़े

किसी भी धार्मिक आयोजन या त्योहार के दौरान सफेद रंग के कपड़े को धारण करना शुभ होता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

सफेद कपड़े को धारण करते समय हमेशा ध्यान रखें की कपड़ा साफ और पवित्र हो, नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।

पूजा के दौरान पहनें सफेद कपड़े

सफेद रंग के कपड़े को पूजा पाठ के दौरान धारण करना शुभ होता है, क्योंकि इसे पवित्र और शांति का प्रतीक माना जाता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नींबू और काली मिर्च के टोटके