दान करना सनातन धर्म में काफी शुभ माना जाता है। दान-पुण्य करने से कई फायदे मिलते हैं।
धन के रूप में कई चीजों को दिया जाता है। इन्हीं में से एक धन दान भी है। धन का दान करने से धन में और बरकत आती है, लेकिन इसके लिए सही दिन और समय को चुनना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप धन का दान करना चाहते है, तो बृहस्पतिवार के दिन करना फलदायी हो सकता है।
वैसे बृहस्पतिवार के अलावा भी आप अन्य दिनों में धन का दान कर सकते है, लेकिन जरूरतमंदों को ही धन देना चाहिए।
समयधन का दान करने का सबसे सही समय सूर्यास्त के पहले का वक्त माना जाता है, इसलिए अगर धन दान का सोच रहे है तो सूर्यास्त से पहले ही करें।
अगर आप धन का दान करते है, तो आने वाली संकटों से बचा जा सकता है। गरीब लोगों को धन देने से आने वाली संकटे दूर होती हैं।
यदि आप जरूरतमंदों को धन का दान करते है, तो इससे आपके दान में बरकत और बढ़ोतरी दोनों होती है।
मान्यताओं के अनुसार धन का दान करने से देवी-देवता व्यक्ति से काफी प्रसन्न होते है और उन पर सदैव कृपा बनाए रखते है।