कलावा किस दिन बांधना चाहिए?


By Ayushi Singh12, Jul 2024 02:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कलावा का बहुत महत्व है। इसे रक्षा सूत्र माना जाता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और यह एक तरह से इंसान की रक्षा करता है, उसे नकारात्मक शक्तियों से बचाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कलावा किस दिन बांधना चाहिए-

कलावे का महत्व

ऐसा माना जाता है कि कलावा बांधने से ब्रह्मा और विष्णु की रक्षा प्राप्ति होती है। इसलिए कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। इसे बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुभ कार्य के दौरान

घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के दौरान या शुभ कार्य के समय में कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इसे बांधते समय हाथ में सिक्का या फूल जरुर लें।

ये दिन है उत्तम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ में बांधा हुआ कलावा सिर्फ मंगलवार और शनिवार के दिन ही खोलना सबसे उत्तम माना गया है। उसी दिन मंदिर में बैठकर दूसरा कलावा बांध लें।

कलावा क्यों बांधना चाहिए?

ऐसा माना जाता है कि कलावे में देवी-देवता अप्रत्यक्ष रूप से मौजूद होते हैं। हाथ में कलावा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इंसान के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

किस हाथ में कलावा बांधना चाहिए?

पुरुषों और कुंवारी लड़कियों को दाहिने हाथ में कलावा बांधना चाहिए। वहीं, विवाहित महिलाओं का बांए हाथ में कलावा बांधना शुभ माना जाता है।

पुराने कलावे का क्या करें?

अक्सर लोग पुरान कलावे को फेक देते हैं या मंदिर में रख देते हैं। लेकिन इस पुराने कलावे को जला देना चाहिए या जमीन में गाड़ना भी सही तरीका माना जाता है।

इस दिन कलावा बांधना चाहिए । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सूर्य की राशि में लक्ष्मी नारायण योग, अब 3 राशियों पर होगी धनवर्षा