हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इस पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के आंगन में इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है और उस पौधे को जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को रोजाना नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को सही दिन लगाने से ही फल मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर आप गुरुवार के दिन घर में तुलसी का पौधा लगा रहे है, तो यह शुभ और फलदायी होगा आपके लिए।
हिंदू पंचांग के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा महीना कार्तिक का महीना माना जाता है।
अगर आप इन दिनों घर में तुलसी का पौधा लगाते है, तो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है इसलिए तुलसी का पौधा लगाने के इन दिनों का चयन करें।
नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से आपके धन-दौलत में भी वृद्धि होती है इसलिए इस पौधे को घर में लगाना चाहिए।