तुलसी कौन से वार को लगानी चाहिए?


By Arbaaj26, Feb 2024 12:15 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बेहद ही फायदेमंद होता है। तुलसी को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा

धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा तुलसी का है। इस पौधे को लगाने से घर में धन की देवी का भी वास होता है, जो व्यक्ति के भाग्य को चमका सकता है।

कब लगाएं तुलसी का पौधा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा शुभ दिन में लगाना चाहिए। अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते है, तो गुरुवार का दिन चयन करें।

भगवान विष्णु का दिन

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन तुलसी के पौधे को लगाने से उनकी भी कृपा प्राप्त होती है।

इस महीने में लगाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ महीना कार्तिक का माना जाता है। इस महीने में तुलसी लगाने से अपार फल मिलते हैं।

कार्तिक में तुलसी पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक महीने में तुलसी माता की पूजा होती है इसलिए इस महीने में अधिकांश लोग तुलसी का पौधा लगाते हैं।

अपार धन की प्राप्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को घर में तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

घर में तुलसी को गुरुवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मनी प्लांट को छुपाकर लगाने से ही क्यों बढ़ता है पैसा?