हिंदू धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पेड़ की पूजा विधि-विधान से करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे में किस दिन जल चढ़ाना चाहिए-
धार्मिक मान्यता के अनुसार शमी के पौधे का संबंध शनि देव से माना जाता है और इस पेड़ की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
माना जाता है कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन इस पौधे में जल अर्पित करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
शनिवार के दिन शमी के पौधे को पानी देना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
कहा जाता है कि शमी के पौधे में जल देने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
ऐसी मान्यता है कि शमी पर जल चढ़ाने के लिए पीतल या तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शमी के पौधे में शनिवार के दिन जल चढ़ाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM