नसों में दर्द होने की स्थिति में या अगर आपकी नसें कमजोर हैं तो इन चीजों को अपने डाइट में शामिल करें और अपनी नसों को मजबूत करें ।
विटामिन C से भरपूर नींबू भी नसों के दर्द को दूर करने और नसों की कमजोरी को दूर करने का काम करता हैं। नींबू का सेवन आप पानी में डालकर, सलाद में डालकर और सब्जी में मिलाकर कर सकते हैं।
सेब के सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता हैं। कब्ज की समस्या में कई बार नसों पर दबाव पड़ता हैं, जिससे नसों में दर्द पनपता हैं। लेकिन सेब के सेवन से नसें दुरुस्त रहती हैं।
एवोकाडो में हेल्दी और पोटेशियम पाया जाता हैं जो कि नसों की मरम्मत करता है। एवोकाडो के सेवन से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स सोखने में भी मदद मिलती हैं।
संतरा भी एक ऐसा फल हैं जो कमजोर नसों को ठीक करने के काम आते हैं, इसके सेवन से शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं।
कमजोर नसों को मजबूती देने के लिए बेरीज भी बेहद फायदेमंद होती हैं। क्रैनबेरीज और ब्लूबेरीज भी नसों को आराम देने का काम करती हैं। इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
गोभी, ब्रोकली, पालक समेत अन्य तमाम हरी और पत्तेदार सब्जियां कमजोर नसों से परेशान लोगों को खानी चाहिए। इसके सेवन से नसें मजबूत होती हैं।
सरसों के तेल से मसाज करने से भी सूजन और नसों के दर्द में समस्या में राहत मिलती हैं। इसके अलावा नसों में दर्द की स्थिति में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।