वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को रखने की सही दिशा होती है। इससे घर में सुख, शांति बनी रहती है। हमारे सोने की दिशा भी तय होती है। आइए जानें सोते समय पैर किस दिशा में होने चाहिए-
हमें हमेशा उत्तर दिशा में पैर करके सोना चाहिए। यह दिशा पैर करके सोने के लिए शुभ मानी जाती है। इस तरह सोने से शांति, सेहत, घन और आयु की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि पूर्व और दक्षिण में पैर करके सोते हैं तो मन में नकरात्मक विचार और डरावने सपने आते हैं।
दक्षिण दिशा में सोने से अच्छी नींद आती है। लेकिन, इस ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए क्योंकि यह दिशा यमदूत की होती है और इसे नकरात्मक शक्ति की दिशा माना जाता है।
इस दिशा में पैर करके सोने से विद्या की प्राप्ति होती है, लेकिन इस दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए।
इस तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए क्योंकि यह सूर्य उदय की दिशा होती है, इससे इंसान को अपने शरीर में नकरात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।
सोते समय इस बात का ध्यान रहे कि बेड कहीं से टूटा ना हो। वही बेड के अलावा कुर्सी या सोफे पर सोना भी सही नहीं माना जाता।
उत्तर दिशा में पैर करके सोना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM