वास्तु के अनुसार घर में पानी का मटका किस दिशा में रखें?


By Ayushi Singh19, Apr 2025 02:13 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित चीजों को रखने की दिशा बताई गई है और दिशाओं के अनुसार ही सामान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पानी का मटका किस दिशा में रखें-

उत्तर दिशा में रखें

वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में पानी का मटका रखना चाहिए और इस दिशा में देवी-देवता का वास माना जाता है।

सुख-शांति का वास

माना जाता है कि पानी से भरा मटका घर की उत्तर दिशा में रखने से सुख-शांति का वास होता है और समृद्धि भी बनी रहती है।

पूर्व दिशा में रखें

वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में भी पानी से भरा मटका रखना शुभ माना जाता है और यह दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।

मिलता है भाग्य का साथ

पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में पानी का मटका रखने से भाग्य का साथ मिलता है।

करियर में सफलता

पानी से भरा मटका ईशान कोण दिशा में रखने से करियर में सफलता मिलती है और मानसिक शांति भी मिलती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

वास्तु के अनुसार घर में पानी का मटका उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कपूर और लोबान जलाने से क्या होता है?