हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नया कूलर खरीद कर घर ला रहे है, लेकिन गलत दिशा में रख देते है, जिसका उनके जीवन में असर पड़ता है।
वास्तु के अनुसार, कूलर रखने की सही दिशा उत्तर-पूर्व या ईशान कोण माना गया है। इस दिशा में कूलर रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बुध, राहु, शनि और चंद्रमा का संबंध कूलर से होता है इसलिए कूलर रखने के लिए उत्तर-पूर्व या ईशान कोण का चयन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूलर रखने के लिए सबसे खराब दिशा दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। इस दिशा में भूलकर कूलर न रखें।
अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कूलर नहीं रखते है, तो वास्तु दोष लगाने की संभावना होती है। वास्तु दोष लगाने से जीवन में उथल-पुथल मच जाती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ