किस दिशा में मुंह करके नहीं नहाना चाहिए?


By Ritesh Mishra13, Dec 2024 05:36 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना एक खास महत्व है। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि किस दिशा में मुंह करके नहीं नहाना चाहिए?

दक्षिण दिशा

दक्षिण दिशा की ओर यम का स्थान माना जाता है, इसलिए इस दिशा की ओर मुंह करके नहीं नहाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

पश्चिम दिशा

नहाते समय पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके नहाना अशुभ माना जाता है। ये दिशा सूर्यास्त का प्रतीक है, इस दिशा में नहाने से आलस्य आता है।

किस दिशा में करें स्नान

स्नान के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करना काफी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा की ओर मुंह करके नहाना बेहद शुभ माना जाता है।

उत्तर दिशा

नहाते समय उत्तर दिशा की ओर मुंह करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में धन की कमी दूर होती है।

बाथरूम

वास्तु के अनुसार, घर के बाथरूम को उत्तर दिशा में बनवाना चहिए। ऐसा न करने से घर की खुशहाली छीन सकती है।

बाथरूम का दरवाजा

बाथरूम का दरवाजा खोलकर नहीं नहाना चाहिए। ऐसा करने से आपके करियर पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इसी तरह धर्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

2025 से पहले घर ले आएं ये वस्तुएं, खुशहाल रहेगा नया साल