करी पत्ता कौन सी बीमारी में काम आता है?


By Arbaaj14, Aug 2024 12:10 PMnaidunia.com

करी पत्ता सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। दरअसल, इसको चबाने से कई शारीरिक समस्याओं में फायदा मिलता है। आइए जानते है कि करी पत्ता कौन सी बीमारी में काम आता है?

करी पत्ता पोषक तत्व

करी पत्ता में कई फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो समस्याओं में कारगर होते है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

डायबिटीज कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो करी पत्ते का सेवन करना चाहिए। करी पत्ता खाने से डायबिटीज का स्तर बढ़ता नहीं है।

हड्डियां मजबूत

नियमित रूप से करी पत्ता खाने से हड्डियां मजबूत बनती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को कैल्शियम प्रदान करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

करी पत्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी हद तक कंट्रोल रहता है।

पाचन दुरुस्त

करी पत्ता पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में कारगर साबित होता है।

कब चबाएं करी पत्ता?

करी का पत्ता सुबह खाली पेट चबना चाहिए। सुबह का समय इसके लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना 2 करी पत्ता चबाना चाहिए।

इन समस्याओं में करी पत्ता फायदेमंद साबित होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सेहत के लिए धीमा जहर हो सकता है अंकुरित आलू