मच्छर के काटने से कौन सी बीमारियां होती हैं?


By Arbaaj27, Aug 2024 01:20 PMnaidunia.com

बरसात का मौसम आते ही मच्छर पनपने लगते है। इस दौरान मच्छर लोगों को काटते भी है, जिसके कारण कई बीमारियां होने की संभावना होती हैं। आइए जानते है कि मच्छर के काटने से कौन सी बीमारियां होती हैं?

मच्छर काटने से बीमारियां

अक्सर लोगों को लगता है कि जब मच्छर काटता है, तो डेंगू होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मच्छर के काटने से कई अलग-अलग बीमारियां हो सकती हैं।

मलेरिया मादा

एनोफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। मलेरिया होने पर शरीर मेंं चक्कर आना, सांस फूलना, बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

पीला बुखार

पीला बुखार अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में बहुत ही आम बीमारी है। इस रोग के लक्षण मलेरिया के समान होते हैं।

डेंगू

यह बीमारी एडीज एल्बोपिक्टस और एडीज एजिप्टी द्वारा फैलती है। बरसात के दौरान तो डेंगू के मामले भारत में ज्यादा देखने को मिलते हैं।

चिकनगुनिया

चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों से फैलती है। चिकनगुनिया के मरीजों में सिरदर्द, बुखार, मतली, उल्टी और मांसपेशियों में दर्द होता है।

कैसे बचाव करें?

मच्छर के काटने से बचने के लिए बरसात में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। घर के अंदर या बाहर पानी जमा न होने दें और बाहर निकलें तो पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लैट्रिन पतला करने के लिए क्या खाएं?