मई का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इससे पहले ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट और पेट को ठंडा रखने की जरूरत होती है।
गर्मियों के मौसम में अक्सर पेट की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में कब्ज, गर्मी, गैस और अपच की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पेट में ठंडक पहुंचाने और ओवरऑल गुड हेल्थ के लिए डाइट का ख्याल रखना जरूरी है। साथ ही इसमें कुछ बदलाव करना भी जरूरी है।
ज्यादातर लोगों के घरों में गेहूं के आटे की रोटी बनती है, लेकिन गर्मियों में जौ के आटे की रोटी खाएं, तो इससे पेट ठंड़ा रहता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं। इसमें हाई फाइबर होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है।
गर्मियों में जौ के आटे की रोटी खाने से पेट को शांत और ठंडा रखने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए जौ के आटे की रोटी खाएं। यह पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
गर्मियों में खाएं इस आटे की रोटी, पेट रहेगा ठंडा। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com