किन लोगों को आम नहीं खाना चाहिए?


By Ritesh Mishra25, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में बहुत से लोग आम खाना काफी पसंद करते हैं। गर्मियों में रसीले आमों को खाने का मजा ही अलग होता है।

आम किसे नहीं खाना चाहिए?

आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर और कॉपर पाया जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने से तबियत बिगड़ सकती है।

डायबिटीज मरीज करें परहेज

आम में नेचुरल शुगर की मात्रा पाई जाती है। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों को खासतौर पर मीठा पका हुआ आम खाने से परहेज करना चाहिए।

वजन घटाने वाले न खाएं

आम में कैलोरी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से उन लोगों को परहेज करना चाहिए जो वजन घटा रहे हैं।

कमजोर पाचन तंत्र

जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं, उन्हें आम के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे दस्त पेट दर्द या अपच की परेशानी हो सकती है।

एलर्जी होने पर न खाएं आम

अगर आपको आम से एलर्जी है तो ऐसे में इसके सेवन से आपको रैश, खुजली या सूजन की परेशानी हो सकती है। ऐसा होने पर इसके सेवन से परहेज करें।

किडनी की परेशानी में न खाएं

आम में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से क्रॉनिक किडनी डिजीज में परेशानी हो सकती है।

किन लोगों को आम नहीं खाना चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

खरबूजे के साथ ये 4 चीजें खाने की न करें भूल