वजन कम करने के लिए किस आटे की रोटी खानी चाहिए?


By Ritesh Mishra17, Apr 2025 03:07 PMnaidunia.com

आज के समय में मोटापे को लेकर कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कभी जिम जाते हैं, तो कभी स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करते हैं।

वजन घटाने के लिए कौन सी आटे की रोटी सबसे अच्छी है?

अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आटो की रोटी के बारे में बताने वाले हैं, जिससे मोटापे की समस्या से छुटकारा मिलता है।

बेसन की मल्टीग्रेन रोटी

मल्टीग्रेन आटे में एक मुठ्ठी बेसन मिलाकर उसकी रोटी खाएं। इससे वजन तेजी से कम होने लगता है। चने में मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स वजन को कम करने में मदद करता है।

सत्तू की रोटी

सत्तू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

रागी की रोटी खाएं

फिंगर मिलेट के नाम से जाने वाली रागी के आटे में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम जीरो प्रतिशत पाया जाता है, जबकि फैट की मात्रा केवल 7 प्रतिशत होती है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है।

जौ की रोटी खाएं

जौ के आटे में फाइबर पाया जाता है। जिससे इसकी रोटी खाने से व्यक्ति का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस रोटी को खाने से आप एनर्जेटिक भी रहते हैं।

सोया की रोटी

सोया बीन्स से तैयार किए गए आटे में लो फैट होता है। यह विटामिन और खनिजों के साथ ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसकी रोटी से वजन कम करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए इन आटों की रोटी को खा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल करने वाले आयुर्वेदिक उपाय