आज के समय में बहुत से लोग यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं। अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाए तो शरीर को जोड़ों की दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन यूरिक एसिड बढ़ने पर हरगीज नहीं करना चाहिए।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर मटन, बीफ और पोर्क जैसी चीजों का सेवन हरगीज नहीं करना चाहिए। इससे यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है।
मसूर दाल, राजमा, छोले और मटर जैसी चीजें यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं। अगर आपका यूरिक एसिड ज्यादा है, तो इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर फिश, प्रॉन, क्रैब और मछली के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे यूरिक एसिड तेजी से बढ़ सकता है।
यूरिक एसिड बढ़ने पर फुल क्रीम दूध, पनीर और मक्खन के सेवन से परहेज करना चाहिए या कम मात्रा में खाना चाहिए। लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर तली-भुनी चीजें, फास्ट फूड और पैकेट वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के पढ़ते रहें naidunia.com