कुकर में न पकाएं ये पौष्टिक चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत


By Ram Janam Chauhan28, Jan 2025 12:20 PMnaidunia.com

कुकर में खाना बनाना आसान होता है, लेकिन इन पौष्टिक चीजों को कुकर में पकाने से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। इसलिए, भूलकर इन चीजों को ना पकाएं

हरी पत्तेदार चीजों को न पकाएं

कुकर में कभी भी पालक, मेथी और पत्तागोभी को न पकाएं, इससे हरी सब्जियों में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व कम हो सकते हैं।

अंडे को न उबालें

अगर आप अंडे को कुकर में उबालते हैं, तो इससे अंडे में मौजूद पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इसलिए, भूलकर भी अंडे को कुकर में ना उबालें।

मछली को न पकाएं

कभी भी मछली को कुकर में न पकाएं। ऐसा करने से इसमें मौजूद सभी प्रोटीन नष्ट और स्वाद में बदलाव हो सकता है।

दलिया और ओट्स को न पकाएं

दलिया और ओट्स को कुकर में बनाने से स्वाद में बदलाव हो सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषण की मात्रा कम हो जाती है।

टमाटर और खट्टी चीजों को न पकाएं

टमाटर और खट्टी चीजें विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ऐसे में इसे कुकर में बनाकर सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

सावधानी रखें

किसी भी चीज को पकाने से पहले कुकर अच्छे से साफ करें। साथ ही, ज्याद देर तक कुकर में खाना पकाने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शरीर में LDL Cholesterol जमा होने पर मिलते हैं 5 संकेत