Sugar पेशेंट दबाकर खाएं ये फल, सेहत रहेगी टनाटन


By Ritesh Mishra09, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

गर्मियों में ताजे मीठे फल देखकर हर किसी का मन करता है कि बस उन पर टूट पड़े। लेकिन डायबिटीज पेशेंट अक्सर शुगर बढ़ने के डर से अपने मन पसंद के फल नहीं खा पाते हैं।

किन फलों के सेवन से शुगर नहीं बढ़ता?

अगर आप भी शुगर पेशेंट हैं और इन गर्मियों में फलों का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

शुगर पेशेंट के लिए जामुन

जामुन के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल रहता है। इसमें जैंबोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर से शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोज 5-10 जामुन खाना फायदेमंद होता है।

शुगर पेशेंट के लिए अमरूद

अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे यह पाचन को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसे छिलके के साथ खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

शुगर पेशेंट के लिए सेब

अपने एक कहावत तो सुनी ही होगी दिन में एक सेब खाओ डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब में मौजूद पॉलीफेनॉल्स ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं। इसका सेवन छिलके के साथ करना चाहिए।

शुगर पेशेंट के लिए नाशपाती

नाशपाती खाने से न सिर्फ पेट भरा रहता है, बल्कि ये ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ता है। इसे रोजाना स्नैक की तरह दिन में खाया जा सकता है।

शुगर पेशेंट पपीता खाएं

पपीते का सेवन शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद माना गया है। यह फल डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

शुगर पेशेंट दबाकर खाएं ये फल, सेहत रहेगी टनाटन। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रोज कोल्ड कॉफी पीने से क्या होता है?