फलों का राजा आम को हम सभी जानते हैं, लेकिन फलों की रानी कौन हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
फलों के राजा का दर्जा आम को प्राप्त है। यह स्वाद में मीठा, रसदार और पोषण तत्वों से भरपूर होता है। आमतौर पर यह गर्मियों के मौसम में मिलता है।
फलों की रानी को मैंगोस्टीन कहा जाता है। यह विदेशी फल है, जो बेहतरीन स्वाद और औषधीय गुणों के लिए मशहूर है।
मैंगोस्टीन का स्वाद हल्का मीठा और खट्टा हो सकता है। इसका भीतरी हिस्सा सफेद और रसदार होता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।
मैंगोस्टीन में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और त्वचा को निखारने में मदद करता है।
अगर आप रोजाना मैंगोस्टीन का सेवन करते हैं, तो इससे रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको मैंगोस्टीन से किसी भी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com