गर्मियों का मौसम हर उम्र के लोगों के लिए मुश्किल होता है। गर्मियों में खासकर बच्चों को ख्याल रखना जरूरी होता है।
गर्मियों में भोजन से अधिक फल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है क्योंकि फल खाने से शरीर को पानी और पोषक तत्व मिलते हैं।
गर्मियों के बच्चों को तरबूज खिलाएं। तरबूज पानी से भरपूर फल होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है।
आम को गर्मियों का राजा कहा जाता है। गर्मी में आप बच्चों को आम भी खिला सकते है। आम विटामिन से भरपूर होता है। इसके साथ ही गर्मियों से भी राहत दिलाता है।
गर्मियों के में बच्चों की डेली डाइट में आप केले को भी शामिल कर सकते है। केला खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही एनर्जी मिलती है।
पपीता के सेवन बच्चे के शरीर और दिमाग को हेल्दी रखता है। दरअसल, पपीता में विटामिन्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
संतरा विटामिन C से भरपूर होता है। गर्मी में बच्चों को इस फल का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करेगा। इसके साथ ही त्वचा अच्छी रहेगी।
गर्मियों के दिनों में बच्चों को फल खिलाना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ