भगवान शिव पर कौन-सा फल नहीं चढ़ता है?


By Shivansh Shekhar01, Mar 2024 12:30 PMnaidunia.com

बाबा भोलेनाथ का पर्व

8 मार्च 2024 को बाबा भोलेनाथ का विशेष पर्व शिवरात्रि मनाई जाएगी। भक्त अभी से ही भगवान शिव जी की भक्ति में जुड़ चुके हैं।

भगवान शिव की प्रिय चीज

भगवान शिव की को इस दिन उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा करते हैं।

क्या न चढ़ाएं?

आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो भगवान शिव जी प्रिय नहीं है ऐसे में उनके ऊपर गलती से भी उस चीज को चढ़ाने से बचें।

नारियल न करें अर्पित

नारियल को सभी पूजा पाठ या हवन करते समय उपयोग में लाया जाता है। यह शुद्ध जरूर होता है, लेकिन इसे भूलकर भी भगवान शिव पर नहीं चढ़ाना चाहिए।

पानी से न करें अभिषेक

नारियल का पानी फोड़कर लोग मंदिर में अलग अलग देवी देवताओं को अर्पित करते हैं, लेकिन भगवान शिव के ऊपर कभी भी नारियल पानी न चढ़ाएं।

माता का रूप

नारियल को भगवान शिव पर इसलिए नहीं चढ़ाते हैं क्योंकि यह श्रीफल माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यह काफी ज्यादा मायने रखता है।

भगवान विष्णु की अर्धांगिनी

माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी मानी जाती हैं। इसलिए इस फल को भगवान शिव से दूर रखना चाहिए। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि ही अर्पित करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों पर बरसेगी महाकाल की कृपा