पेट खराब होने पर कुछ फलों का सेवन फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि पेट खराब होने पर कौन से फल खाने चाहिए?
फल का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि फल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कुछ फल खाने से पाचन में सुधार भी होता है।
पेट खराब होने पर पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो पेट को ठीक करते हैं।
केले का सेवन भी खराब पेट को ठीक करता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। साथ ही, इसमें पोटैशियम पाया जाता है।
पेट खराब होने पर खुबानी का सेवन भी किया जा सकता है। दरअसल, खुबानी के फल में फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है।
इन फल का सेवन रात को छोड़कर किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन पेट दुरुस्त करने के लिए फल का सेवन खाली पेट सुबह करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
खराब पेट को ठीक करने के लिए आप इनमें से किसी भी एक फल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना 1-2 फल से ज्यादा न खाएं।