एक लोटे से कौन-से भगवान होते हैं प्रसन्न


By Ayushi Singh15, Jun 2024 09:42 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। भगवान को खुश करने के लिए हर रोज कई उपाय और व्रत है, जिससे फल की प्राप्ति जरूर होती है। आज हम आपको बताएंगे एक लोटे से कौन-से भगवान प्रसन्‍न होते हैं।

तांबे का लोटा

तांबे के एक लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है, इससे भगवान शिव आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भगवान शिव को समर्पित दिन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार के दिन सुबह-सुबह उठकर शिवलिंग पर एक लोटा जल जरूर चढ़ाएं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

भगवान शिव को चंदन प्रिय है। स्नान के बाद उन्हें चंदन जरूर लगाएं। साथ ही, उन्हें धतूरा, बेलपत्र और गंगाजल जरूर चढ़ाएं।

इस मंत्र का करें उच्चारण

शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। इससे भगवान शिव अपार कृपा प्राप्त होती है।

भूलकर इस दिशा में न चढ़ाएं जल

शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ न हो। इस दिशा में चढ़ाने से शिव जी नाराज हो सकते हैं।

जल्दी जल न चढ़ाएं

शिवलिंग पर हमेशा छोटी धार बनाकर जल चढ़ाना चाहिए। छोटी जलधार भगवान शिव को प्रिय है।

इस एक लोटे के जल से प्रसन्न होंगे भगवान। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में पूजा का सामान देखना शुभ या अशुभ?