मोगरा का फूल किस भगवान को चढ़ाना चाहिए?


By Ayushi Singh31, Dec 2024 02:45 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में फूलों का विशेष महत्व है और इसे देवी-देवताओं पर चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि मोगरा का फूल किस भगवान को चढ़ाना चाहिए-

भगवान शिव

भगवान शिव को मोगरा का फूल बहुत पसंद है और इस फूल को चढ़ाने से वह काफी प्रसन्न होते हैं। साथ ही, अपनी कृपा भी बनाएं रखते हैं।

पूर्ण होती है मनोकामना

इस फूल को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भी चढ़ा सकते हैं। मोगरा फूल चढ़ाने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

मोगरा किसका प्रतीक है?

मोगरा को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है और इसे भगवान शिव को चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

होता है धन लाभ

मोगरे के फूलों की माला भगवान शिव और माता लक्ष्मी को अर्पित करने से धन लाभ होता है। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

प्रेम विवाह में मिलती है सफलता

मोगरे के फूल को भगवान कामदेव को अर्पित करने से प्रेम विवाह में सफलता मिलती है और इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

बुद्धि में वृद्धि

भगवान गणेश को मोगरे के फूल अर्पित करने से शिक्षा के साथ बुद्धि में भी वृद्धि होती है और इससे जीवन में तरक्की भी मिलती है।

मोगरा का फूल भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में बागुआ शीशा कहां लगाएं?