ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तरह ही वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु में अशुभ और शुभ कार्यों या दिशाओं के बारे में बताया गया है।
घर के अहम हिस्सों में से एक हिस्सा बेडरूम का होता है। इसमें चीजों को वास्तु के अनुसार ही रखना चाहिए, वरना वास्तु दोष लगाने का खतरा होता है।
घरों में देवी-देवता की तस्वीरों या मूर्तियों को रखना काफी शुभ और फलदायी माना जाता है, लेकिन बेडरूम में सभी देवताओं की तस्वीरों या मूर्तियों को रखने से परहेज करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में किसी भगवान की तस्वीर या मूर्ति को रखा जा सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाना बेहद ही फलदायी माना जाता है।
राधा-कृष्णा को बिना शर्त प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इनकी तस्वीर को लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बेडरूम में भगवान राधा-कृष्ण तस्वीर या मूर्ति को रखते है, तो घर का माहौल काफी शांति वाला हो सकता है।