शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। आइए जानते है कि आखिर प्रोटीन चिकन या मछली किस में सबसे ज्यादा पाया जाता है।
अगर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, तो हड्डियां मजबूत, इम्यूनिटी मजबूत और संक्रमण से लड़ने में आसानी होती है।
यदि शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है, तो कई नुकसान हो सकते है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होती है। इसके साथ ही, एनर्जी लेवल भी कम होता है।
प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चिकन और मछली का सेवन किया जाता है, लेकिन लोगों में कंफ्यूजन होता है कि अधिक प्रोटीन किस में होता है?
प्रोटीन के लिए चिकन एक अच्छा सोर्स माना जाता है। चिकन का सेवन करके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
मछली में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन के अलावा इसमें ओमेगा- 3 एसिड भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा होता है।
चिकन और मछली दोनों में ही प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन प्रोटीन की अधिक मात्रा मछली में होती है। मछली प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स हो सकता है।
शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बरकरार रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 1 बार मछली का सेवन करना चाहिए।
चिकन से अधिक प्रोटीन मछली में होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ