यह बात हम सभी जानते हैं कि पुराने समय में राजा-महाराजा कितने ताकतवर हुआ करते थे। उनकी हाइट से लेकर शरीर तक सभी परफेक्ट हुआ करते थे।
राजा-महाराजा की जबरदस्त फुर्ती और ताकत के पीछे उनकी खानपान भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती थी। आज हम इस लेख में जानेंगे कि राजा-महाराजा शरीर को ताकतवर बनाने के लिए किस जड़ी बूटी का सेवन करते थे।
राजा-महाराजा शरीर को ताकतवर बनाने के लिए दूध-घी, फल-सब्जियां और कुछ तरह की जड़ी बूटियों का सेवन करते थे।
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि राजा-महाराजा शरीर को ताकतवर बनाने के लिए शतावरी का सेवन करते थे। इसका सेवन पुरूषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
शतावरी के सेवन से पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है।
शतावरी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
शतावरी के सेवन से प्रजनन क्षमता को सुधारने में मदद मिलती है। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने में सहायक है।
शरीर को फौलाद बनाने के लिए राजा-महाराजा भी खाते थे यह जड़ी बूटी। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com