क्या आपको पता हैं कि हड्डी को जोड़ने वाला पौधा भी मौजूद है। जी हां ऐसा पौधा भी पाया जाता है, जो हड्डी को आसानी से जोड़ सकता है।
हड्डी को जोड़ने वाले इस जड़ी बूटी का नाम हड़जोड़ है। हड़जोड़ का पौधा कंपाउंड फ्रैक्चर ठीक नहीं करता है, लेकिन सिंगल हड्डी को ठीक कर सकता है।
बता दें कि हड़जोड़ का पौधा कैल्शियम से भरपूर होता है। हमारे पूर्वज भी पहले हड्डी को जोड़ने के लिए इसी पौधे का इस्तेमाल करते थे।
हड़जोड़ का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस पौधे का इस्तेमाल घर आप भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि हड्डी जोड़ने के लिए इसका कैसे इस्तेमाल करना है।
सबसे पहले हड़जोड़ की पत्तियों को सुखा लें फिर पीस लें। पत्तियों के बराबर ही उड़द दाल को भी पीस लें। अब दोनों को अच्छे से मिला लें।
इस लेप को अब लगाने के लिए बांस की लड़की के सहारे हड्डी को सीधा कर लें और लेप को कॉटन के कपड़े के साथ बांध दें। लेप को ऊपर से बांस की लड़की को भी कुशा घास के सहारे बांध दें।
लेप को लगाने के साथ ही हड़जोड़ के पत्तों का 2 चम्मच रस और 1 चम्मच घी मिलाकर पिएं। इसके बाद 1 गिलास दूध पिएं। लेप को हर तीन दिन बाद बदले दें। इस उपाय को कम से कम 4 हफ्ते तक करें।
हर व्यक्ति की हड्डी जोड़ने लायक नहीं होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से एक बार जरूर संपर्क करें।
हड़जोड़ का पौधा हड्डी को जोड़ने की क्षमता रखता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ