हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ ही खानपान का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आज बात कर रहे हैं कि किन आयुर्वेदिक चीजों को आपको डाइट में शामिल करना चाहिए।
खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हेल्थ पर पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए आप हर्ब्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पाचन तंत्र के लिए अदरक बेहद फायदेमंद होता है। अदरक की मदद से अपच और पाचन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन आप चूर्ण के तौर पर भी कर सकते हैं।
पेट के लिए आप डाइट में पुदीना भी शामिल कर सकते हैं। पुदीने की चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
सौंफ के बीज को भी बेस्ट हर्ब्स के तौर पर जाना जाता है। इसे आप माउथ फ्रेशनर की तौर पर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सौंफ के बीज को भी बेस्ट हर्ब्स के तौर पर जाना जाता है। इसे आप माउथ फ्रेशनर की तौर पर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
कैमोमाइल टी भी कमाल का हर्ब है। इसका सेवन करने से नींद का स्तर भी सुधरता है। इतना ही नहीं, इस हर्ब्स को लेने से पाचन संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए दालचीनी भी फायदेमंद है। पाचन से जुड़ी परेशानियों में दालचीनी भी असरदार है। इसका सेवन भी आप चाय के रूप में कर सकते हैं।
सभी के किचन में आमतौर पर अजवाइन होती है। रसोईघर में मौजूद अजवाइन का सेवन करने से पेट संबंधित कई परेशानियों से राहत मिलती है।