बवासीर ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?


By Ram Janam Chauhan08, Jan 2025 12:09 PMnaidunia.com

बवासीर एक सामान्य समस्या है। यह कब्ज,भारी पेट या लंबे समय तक बैठने के कारण हो सकता है। इसलिए, आज हम कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे बवासीर से राहत मिल सकती है।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल को बवासीर प्रभावित हिस्से पर लगाएं, इससे त्वचा को मॉइश्चराइज करने, सुजन कम और दर्द की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

एलोवेरा जेल लगाएं

बवासीर से राहत के लिए एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह सूजन और जलन की समस्या को कम करने में मददगार है।

अंजीर का सेवन करें

2-3 अंजीर रात भर पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट सेवन करें। अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र सुधारने और कब्ज को कम करने में सहायक है।

त्रिफला चूर्ण का करें सेवन

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज और मल त्याग की समस्या से राहत मिल सकती है।

बर्फ का इस्तेमाल करें

एक साफ कपड़े में बर्फ को लपेटकर बवासीर प्रभावित हिस्से पर 10-15 मिनट तक सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है। यह सूजन और दर्द की समस्या से राहत दिलाता है।

क्या ना करें

हमेशा ध्यान रखें कि मल त्याग करते समय ज्यादा जोर ना लगाएं, टाइट कपड़े न पहनें और ज्यादा देर तक शौचालय पर ना बैठें।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको किसी भी घरेलू नुस्खे से कोई समस्या या परेशानी है, तो ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बालों के लिए वरदान है नारियल का दूध, मिलते हैं 4 फायदे