आज हम आपको उन इंडियन प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में हैट्रिक ली है। आइए विस्तार से जानते हैं।
लक्ष्मीपति बालाजी भारतीय टीम के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने CSK की ओर से 2008 IPL में खेलते हुए पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
अमित मिश्रा एक अनुभवी और चालाक स्पिन गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने साल 2008 और 2011 के आईपीएल संस्करण में हैट्रिक ली थी।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए युवराज सिंह ने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हैट्रिक लिया था। वो एक धुआंधार बल्लेबाज भी थे।
प्रवीण कुमार ने टीम इंडिया के लिए भी काफी गेंदबाजी की है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से 2010 में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
प्रवीण कुमार ने टीम इंडिया के लिए भी काफी गेंदबाजी की है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से 2010 में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
प्रवीण तांबे ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना परचम लहराया है। तांबे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2014 में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक ली थी।
स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने भी यह कारनामा किया है। उन्होंने साल 2016 आईपीएल में गुजरात लायंस के खिलाफ हैट्रिक विकेट चटकाए थे।
स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। चहल ने 2022 में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक विकेट अपने नाम किए थे।