हेल्दी रहने के लिए शरीर के एक्टिव रखना बेहद जरूरी है। बॉडी को एक्टिव रखने के लिए लोग जिम, एक्सरसाइज और व्यायाम का सहारा लेते हैं। सेहतमंद रहने के लिए कई लोग दौड़ते हैं, तो कुछ लोग वॉक करते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चलने या दौड़ने से स्ट्रेस कम करता है। अगर आप डेली चलते या दौड़ते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि दौड़ना या चलना दोनों में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?
अगर आप रोजाना 2 किलोमीटर पैदल चलते हैं, तो इससे कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन घटता है। हालांकि, दौड़ने से वजन तेजी से कम होता है।
अगर आप रोजाना 1 किलोमीटर दौड़ते हैं, तो इससे कैलोरी तेजी से बर्न होता है। जिससे वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपको जोड़ों का दर्द है, तो आपके लिए चलना फायदेमंद होगा। बुजुर्गों और गठिया के मरीजों के लिए चलना दौड़ने के मुकाबले में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप दौड़ते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही इससे डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
हार्ट हेल्थ के लिए 2 किमी पैदल चलना फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
वहीं, दौड़ने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्टैमिना बढ़ता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com