सर्दियों में मूली खाना कुछ लोग काफी पसंद करते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई लोगों को मूली खाने के बाद काफी पाद आता है।
मूली खाने के बाद कई लोगों को गैस, पेट फूलना या पाद आने की समस्या हो जाती है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि मूली खाने के बाद पाद क्यों आता है?
मूली में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है। ज्यादा फाइबर खाने से पेट में गैस बनने लगती है, जिससे पाद की समस्या हो सकती है।
मूली में सल्फर की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जो बदबूदार पाद का कारण बन सकता है। इसलिए मूली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
मूली पेट में जाकर फर्मेंटेशन प्रक्रिया को तेज कर देती है। आंतों में मौजूद बैक्टीरिया इसे तोड़ते हैं, जिससे गैस की समस्या हो सकती है।
ज्यादा मात्रा में मूली के सेवन से गैस बनने की संभावना और बढ़ जाती है। मूली में मौजूद फाइबर और सल्फर ज्यादा मात्रा में पेट में गैस जमा कर सकते हैं।
मूली की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो पाचन को कमजोर कर सकती है। इससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस की समस्या हो सकती है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com