शनि मंदिर में कौन सा दीपक जलाना चाहिए?


By Ayushi Singh15, Feb 2025 08:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता माना जाता है और कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। आइए जानते हैं कि शनि मंदिर में कौन सा दीपक जलाना चाहिए-

सरसों के तेल

शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

काले तिल डाले

इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाते समय काले तिल जरुर डाले। ऐसा करने से धन लाभ होता है और गरीबी भी दूर होती  है।

नकारात्मकता होती है दूर

सरसों के तेल का दीपक शनिवार को जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शनि दोष होता है दूर

ऐसा माना जाता है कि कुंडली में शनि दोष के कारण समस्या आ रही है तो शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष दूर होता है।

पीपल पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

शनिवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे दीपक लगाना शुभ माना जाता है और इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, परेशानियां दूर होती है।

किस समय दीपक जलाएं?

शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शाम के समय में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। यह समय अच्छा माना जाता है।  

शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो क्या करना चाहिए?