बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित होता हैं। इस दिन उनकी पूजा की जाती हैं। उनके प्रसन्न होने से जीवन में खुशियां आती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय रोजाना घर में दीपक जलाना चाहिए, लेकिन हर दिन अलग तेल से दीपक जलाना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन घर में घी का दीपक जलाना चाहिए। घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार को जब घर में घी का दीपक जलाएं, तो 16 बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार, घी का दीपक घर में बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। इस ओर दीपक जलाना शुभ माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन घर में घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ