चीजों को याद करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, तो इन मत्रों का जाप करने से याददाश्त बेहतर हो सकती है।
‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र गणेश भगवान को समर्पित है। इस मंत्र को जाप करने से याद करने की क्षमता और बुद्धि तेज करने में मदद मिलती है।
गायत्री मंत्र का रोजाना जाप करने से मानसिक शांति मिलती है, जिससे चीजों को याद रखने में परेशानी कम होती है।
हनुमान जी के इस मंत्र ‘ॐ श्री हनुमते नमः’ का जाप करने से साहस, याददाश्त को तेज करने और शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र मां सरस्वती को समर्पित है। इसे रोजाना जाप करने से पढ़ाई और काम करने के दौरान फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से दिमाग शांत होता है, जिससे काम के दौरान एकाग्रता और चीजों को याद रखने में मदद मिलती है।
भगवान शिव को समर्पित ‘ॐ नमः शिवाय’ का रोजाना जाप करने से मानसिक तनाव दूर करने और बुद्धि तेज करने में मदद मिल सकती है।
इन मंत्रों को रोजाना जाप करने से याददाश्त तेज करने के अलावा मानिसक शांति, तनाव से छुटकारा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
बुद्धि को तेज करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना फायदेमंद हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com