दीपक जलाना हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। अक्सर आपने देखा भी होगा कि धार्मिक कार्य में दीपक को जलाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में जब किसी देवी-देवता की पूजा करते है, तो दीपक को जलाना फलदायी और शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न भी होते है।
कोई भी धार्मिक कार्य बिना मंत्र के पूरा नहीं होता है। हर चीज के लिए किसी न किसी मंत्र का जाप किया जाता है। आइए जानते है कि दीपक जलाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए।
अगर आप घर में दीपक जला रहे है, तो इस मंत्र का जाप करें। “शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।”
इस मंत्र का अर्थ होता है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को नमस्कार है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में दीपक सुबह और शाम को जलाना शुभ माना जाता है इसके अलावा जब कोई धार्मिक कार्य हो तभी जलाना चाहिए।
दीपक जलाते समय इस मंत्र का बोलने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर से वास्तु दोष भी दूर होता है।