महिला हो या पुरुष स्ट्रेच मार्क्स किसी के शरीर पर भी आ सकते हैं। ऐसा वजन अचानक बढ़ने, अचानक घटने या स्किन के किसी कारण ज्यादा खींचने से होता है।
कई लोगों में यह समस्या ज्यादातर पेट, हाथ, पैरों, जांघों, या सीने के आसपास देखने को मिलती है। स्ट्रेच मार्क्स को रातों रात ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ नुस्खों को आजमाकर देखें।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोजाना रात को सोने से पहले लगाने से स्ट्रेच मार्क्स को समय के साथ थोड़ा हल्का किया जा सकता है।
नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और दाग हल्के करता है। इसके लिए रोजाना इसे रात को सोने से पहले लगाएं।
स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में बादाम का तेल आपकी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन ई होता है, जो स्किन को रिपेयर करता है।
जैतून का तेल स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करता है। इसके लिए जैतून के तेल को गुनगुना करके रोजाना 10 मिनट तक मसाज करें।
इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है, जो डेड स्किन हटाकर नई स्किन बनाने में मदद करता है। इसके लिए हल्के गर्म अरंडी के तेल से 15 मिनट तक प्रभावित जगह पर मसाज करें।
इन में से कोई भी तेल आप रात को सोने से पहले लगा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com